रविवार, 29 मई 2022

ग्रामों में पुलिस चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण। सायबर फ्राड से बचने नागरिकों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारियां।

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लगातार ग्रामों में पुलिस चौपाल का आयोजन किया जा रहा है और आमजनता की शिकायत-समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। शनिवार को चौकी उमेश्वरपुर के ग्राम तारकेश्वरपुर, श्यामपुर व थाना प्रतापपुर के ग्राम खोरमा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में शनिवार को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस के द्वारा ग्राम तारकेश्वरपुर, श्यामपुर एवं थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा ग्राम खोरमा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतों का सुना गया और कई का मौके पर ही निराकरण किया। चलित थाना में मौजूद ग्रामीणों को किस प्रकार सायबर फ्राड से बचा जा सकता है उसके बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की समझाईश दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा तैयार किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में मौजूद महिलाओं-पुरूष को अवगत कराया।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।