सूरजपुर। बीते दिन रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मदनपुर निवासी सडर सिंह अपने पास बिक्री करने के लिए बड़ी मात्रा में महुआ शराब रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सडर सिंह के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब कीमत 6 हजार रूपये का जब्त किया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, एसआई सुनीता भारद्धाज, प्रधान आरक्षक राजेश पैंकरा, आरक्षक दीपक यादव, रामसागर साहू, सैनिक दिनेश यादव, नारेन्द्र साहू व मानसाय सक्रिय रहे।
गुरुवार, 22 जुलाई 2021
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।
