सूरजपुर
|
ग्राम
दतिमा में आयोजित होने वाले
राष्ट्रीय
स्तर के जम्बूरी
कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था
के मद्देनजर प्रभारी एसपी
सूरजपुर डी.आर.आंचला
ने पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभा
कक्ष में जिले के सीएसपी,
एसडीओपी
व थाना/चौकी
प्रभारियों की बैठक ली। जिला
संगठन आयुक्त भारत स्काउट
गाईड छत्तीसगढ़ नागेश्वर
साहू
ने पूर्व में हुये जम्बूरी
कार्यक्रम का दृश्य एवं विडियों
क्लीपिंग दिखाकर आयोजन एवं
व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी
दी। एसपी श्री आंचला ने पूरे
जम्बूरी कार्यक्रम के दौरान
ग्राम दतिमा में सुरक्षा के
कड़े इंतजाम करने के साथ ही
कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस
के अस्थाई कैम्प लगाया जायेगा
जिसमें 24
घण्टे
पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण
उपस्थित रहेंगे,
इस
दौरान असामाजिक तत्व किसी
प्रकार का व्यवधान उत्पन्न
न करें इस बावत् आवश्यक
दिशा-निर्देश
दिये।
इस
कार्यक्रम में छ.ग.
के
27
जिले
के अलावा
देश के अन्य राज्यों के स्काउट
गाईड व काफी संख्या में
छात्र/छात्रा
सम्मिलित होंगे उनके द्वारा
जिले के विभिन्न स्थलों पर
भ्रमण करने की जानकारी दी।
बैठक में सभी को उक्त कार्यक्रम
सुचारू रूप से संचालन हो सके
इस बावत् सौंपे गये कार्य को
बेहतर रूप से करने के निर्देश
दिये।
बैठक में सीएसपी डी.के.सिंह,
एसडीओपी
प्रेमनगर चंचल तिवारी,
एसडीओपी
ओड़गी जे.एल.लकड़ा,
प्रशिक्षु
डीएसपी संदीप मित्तल,
स्टेनो
पुष्पेन्द्र शर्मा,
डीएसबी
प्रभारी शिवराम
कुंजाम,
थाना
प्रभारी तेजनाथ सिंह,
प्रदुम्मन
तिवारी,
क्राईम
ब्रांच प्रभारी सी.पी.तिवारी,
यातायात
प्रभारी सूरजन राम राजवाड़े,
एसआई
अश्वीनी
पाण्डेय,
साईबर
प्रभारी नीलाम्बर
मिश्रा,
रक्षित
निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा,
चौकी
प्रभारी राजेश
तिवारी,
बृजनाथसाय
पैकरा,
एएसआई
विमलेश
सिंह,
ढोलानाथ
पैंकरा,
प्रधान
आरक्षक वरूण तिवारी,
आरक्षक
परिमल भट्टाचार्य व अन्य
आरक्षकगण उपस्थित रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।