मोटरसायकल चोरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोटरसायकल चोरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 25 सितंबर 2022

थाना सूरजपुर पुलिस ने मोटर सायकल चोर गिरोह का किया भाडाफोड।10 लाख रूपये कीमत के 15 नग मोटर सायकल जप्त

एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 6 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस टीम किए जाएंगे पुरस्कृत-पुलिस अधीक्षक सूरजपुर।

सूरजपुर। दिनांक 18.09.22 को वार्ड क्रमांक 04 महगवां सूरजपुर निवासी मुस्तैशन बहना ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 अगस्त को उसकी एचएच डिलक्स मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी सूरजपुर को मोटर सायकल चोरी पर अंकुश लगाने एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने एक टीम बनाकर मोटर सायकल चोर की पतासाजी के लिए सूचना तंत्र को एक्टिव करते हुए गंभीरतापूर्वक पतासाजी करने लगाया। बीते दिन थाना प्रभारी सूरजपुर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 3 व्यक्ति पुराना बस स्टैण्ड के पास मोटर सायकल बिक्री करने के लिए ग्राहक की खोज कर रहे है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित राजा सोनवानी उर्फ सोनू पिता नरेश उम्र 19 वर्ष निवासी तुरियापारा-मानपुर, त्रयम्बक भास्कर पिता महिपाल उम्र 23 वर्ष निवासी पिपरा, थाना पटना, जिला कोरिया व राकेश सोनवानी पिता बच्चालाल उम्र 19 वर्ष निवासी खुटरापारा सोनहत, जिला कोरिया को पकड़ा गया। 
                पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि तीनों साहूगली में किराये का मकान लेकर रहते है, मानपुर से चोरी किए गए स्पलेण्डर मोटर सायकल से तीनों बैठकर महगवां गए और वहीं के एक घर के सामने खड़ी एचएच डिलक्स मोटर सायकल चोरी किए और उसे किराए के मकान में लाकर रख दिए। कड़ी पूछताछ पर आरोपियों ने कबूल किया कि इस वर्ष सूरजपुर से 09, अम्बिकापुर से 05 व पटना जिला कोरिया से 01 नग कुल 15 मोटर सायकल को विभिन्न स्थानों से चोरी करना बताये।
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए 15 मोटर सायकलों को आपस में बाट लिए और चोरी की मोटर सायकल को ग्राम डुमरिया, थाना पटना निवासी उमेश सोनवानी, ग्राम पड़िता बचरापोड़ी थाना खड़गवां जिला कोरिया निवासी विनोद उर्फ बबलू एवं 1 विधि से संघर्षरत् बालक को बिक्री कर दिए। पुख्ता जानकारी के आधार पर इन तीनों को भी पकड़ा गया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की 15 मोटर सायकल कीमत करीब 10 लाख रूपये का जप्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एएसआई रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, इसित बेहरा, आरक्षक रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, राधेश्याम साहू सक्रिय रहे।

वारदात का तरीका- पुलिस के पूछताछ पर आरोपी राजा, त्रयम्बक व राकेश ने बताया कि तीनों भोर में 3 बजे घुम-घुमकर घर के बाहर खड़ी मोटर सायकलों का पहले रेकी करते थे और जिन मोटर सायकलों में हेण्डल लॉक नहीं लगा रहता था उसे पहले चोरी करते थे और जिन मोटर सायकल में हेण्डल लॉक रहता था उसके लॉक को तोड़कर, बाईक के तार के स्वीच को डायरेक्ट कर मोटर सायकल चालू कर चोरी कर ले जाते थे। 

            आरोपियों ने इन मोटर सायकलों को किया चोरी- आरोपियों ने पटना, सूरजपुर व अम्बिकापुर के विभिन्न स्थानों से टीव्हीएस अपाचे 2 नग, हीरो एचएफ डिलक्स 6 नग, होण्डा पैशन प्रो-02 नग, होण्डा साईन 01 नग, बजाज प्लेटिना 1 नग, बजाज 220 पल्सर 1 नग, बजाज 150 सीसी पल्सर 1 नग एवं बजाज सीटी 100- 01 नग कुल 15 मोटर सायकलों को चोरी किया था। इन चोरों ने बड़े चालाकी से मोटर सायकलों के मूल नंबर प्लेट को बदलकर नकली नंबर प्लेट लगाकर तथा कुछ मोटर सायकलों के चेचिस नंबरों से भी छेड़छाड़ कर खरीददार को बिक्री किया था।

पुलिस टीम होंगे पुरस्कृत- मोटर सायकल चोर गिरोह का भाडाफोड़ कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं करीब 10 लाख रूपये कीमत के 15 नग मोटर सायकल की बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने थाना सूरजपुर की पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बुधवार, 30 मार्च 2022

शातिर चोर से 2 लाख 15 हजार रूपये कीमत के चोरी किए गए 3 मोटर सायकल व 1 स्कूटी जप्त, चौकी बसदेई पुलिस की कार्यवाही

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी की पुलिस ने एक शातिर चोर से चोरी किए गए 3 मोटर सायकल व 1 स्कूटी वाहन कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये कीमत का जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। दिनांक 29.03.2022 को ग्राम जूर निवासी प्रेमसाय सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 मार्च को बंधन सिंह इसके पास आया और बसदेई में रहने वाले मामा के पास पहुंचाने की बात बोला तब यह अपने एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीएम 2422 में बंधन को बैठाकर बसदेई जाने लगा रास्ते में बसदेई चौक में नास्ता करने रूके, मोटर सायकल में चाबी लगा हुआ था इसी दौरान बंधन सिंह मोटर सायकल को प्रार्थी के बिना सहमति के लेकर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 140/22 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच मुखबीर से प्राप्त सूचना पर ग्राम लांची में घेराबंदी कर आरोपी बंधन सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल को बसदेई चौक से लेकर भागना और उसे अपने घर में छुपाकर रखना बताया। बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने 2 मोटर सायकल व 1 स्कूटी चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 14.03.22 को टेंगनी थाना पटना जिला कोरिया से 1 नग हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल, 22-25 दिन पहले ग्राम गणेशपुर चौक थाना रामानुजनगर से 1 नग हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल एवं ग्राम पिउरी थाना रामानुजनगर से 1 नग स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। बसदेई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 नग मोटर सायकल व 1 नग स्कूटी कुल कीमत 2 लाख 15 हजार रूपये का बरामद कर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी बंधन सिंह पिता चन्द्रभान सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लांची, थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अभ्यस्त अपराधी है, जो धारा 302 भादवि के मामले में गिरफ्तार हुआ था और इसके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई थी जो विगत 7-8 माह पहले जमानत पर छूटा है इसके अलावा आरोपी के विरूद्ध जिला कोरिया में 2 वाहन चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध है जिनमें भी चालानी कार्यवाही की जा चुकी है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, राहुल गुप्ता, सुरेश साहू, महेन्द्र प्रताप सिंह, निलेश जायसवाल, अमित सिंह व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।

सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

चोरी की 5 मोटर सायकल सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, चौकी उमेश्वरपुर पुलिस की कार्यवाही


सूरजपुर। दिनांक 02.01.2022 को ग्राम सलका निवासी आजाद सिंह ने चौकी उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सलका में रोड़ निर्माण का काम चलने के दौरान दिनांक 10-28 दिसम्बर 2021 के मध्य पानी के टैंकर गाड़ी से 4 नग बैट्री को आसनदास, मनोज, करन साहू व जयसिंह के द्वारा चोरी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी उमेश्वरपुर में अपराध क्रमांक 2/22 धारा 379 भादवि का मामला पंजीबद्ध किया गया और पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी मनोज, करन साहू व जयसिंह को पकड़ा जिनके कब्जे से 3 नग बैट्री बरामद कर तीनों को 17 जनवरी 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले में फरार आरोपी आसनदास की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही थी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने गंभीर अपराधों, चोरी सहित अन्य मामलों के आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस मामले में आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच शनिवार, 12 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम सलका में घेराबंदी कर आरोपी आसनदास पिता जयलाल दास को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि बैट्री चोरी की घटना में वह भी संलिप्त था और अपने हिस्से की बैट्री को गांव के जंगल में फेंक दिया जिसे काफी खोजबीन करने पर नहीं मिला। आरोपी ने यह भी बताया कि वह चोरी किए गए होण्डा साईन मोटर सायकल से बैट्री चोरी करने गया था जिसके बाद उक्त मोटर सायकल को उसके घर से जप्त कर आरोपी आसनदास को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। शनिवार को इसी मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम सलका का पनेर सिंह एवं मनबोध सिंह चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पनेर सिंह के घर से चोरी के 2 मोटर सायकल होण्डा साईन, स्पेन्डर प्लस एवं मनबोध सिंह के घर से 1 मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को बरामद किया गया। इसी बीच सूचना मिली कि चौकी मोरगा क्षेत्र के 2 व्यक्ति मोटर सायकल बेचने की फिराक में ग्राम सलका में ग्राहक की तलाश कर रहे है जिसके बाद पुलिस ने खासपारा में घेराबंदी कर ग्राम पतुरिहाडांड, चौकी मोरगा निवासी खेलसाय कंवर एवं ग्राम गिदमिड़ी, चौकी मोरगा, थाना बांगो निवासी कौशल प्रसाद कंवर को यामहा मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि चोरी की यामहा मोटर सायकल बेचने आए थे। चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस ने 5 आरोपियों से 5 नग मोटर सायकल कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये का बरामद किया है। प्रकरण में आरोपी पनेर सिंह, मनबोध सिंह, खेलसाय कंवर, कौशल प्रसाद कंवर के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रेमनगर विपिन लकड़ा, चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक कपिल सिंह, आरक्षक विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, युवराज यादव, रोशन सिंह, विनोद सारथी, शिवशंकर सिंह, मंगलमूर्ति नेताम, धनंजय राजवाड़े, संदीप खाखा व सैनिक रविन्द्र सिंह सक्रिय रहे।

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

चोरी के 2 मोटर सायकल सहित 1 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही



पीजी कालेज से स्कूटी तो रविन्द्रनगर से मोटर सायकल किया था चोरी

सूरजपुर। गुरूवार को थाना प्रभारी जयनगर को मुखबीर से सूचना मिली कि कमलपुर का रोहन राय एक काले रंग के स्कूटी को कम रकम में बेचने की फिराक में अजबनगर की ओर घुम रहा है जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सिलफिली में घेराबंदी लगाकर स्कूटी सहित उसे पकड़ा गया जिससे वाहन के दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। बारीकी से पूछताछ करने पर स्कूटी को पीजी कालेज अम्बिकापुर से चोरी करना तथा 1 मोटर सायकल को ग्राम रविन्द्रनगर से चोरी करना बताया जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल को उसके घर से बरामद किया गया। दोनों वाहन चोरी का होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए एक स्कूटी व एक मोटर सायकल कीमत 1 लाख 15 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी ग्राम कमलपुर निवासी रोहन राय उर्फ बंटी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, राजकुमार पासवान, कृष्णा सिंह, जय प्रकाश यादव, अभय पाण्डेय सक्रिय रहे। 

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।