बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने स्थाई वारंट तामीली में उत्कृष्ट कार्य पर पुलिस अधिकारी व जवानों को सम्मानित कर किया पुरस्कृत।

 

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने स्थाई वारंटों को तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। जिले की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ अदालत ने स्थाई वारंट जारी किए थे और उन्हें पकड़कर कोर्ट में पेश किया। स्थाई वारंट तामीली से न्याय प्रणाली के कार्यो को मजबूती मिलती है और पीड़ितों को जल्द न्याय की राह आसान होती है।
         डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में थाना-चौकी के पुलिस अधिकारी व जवानों के द्वारा 96 स्थाई वारंटियों को धर दबोचा है। इसके लिए थाना-चौकी प्रभारियों को स्थाई वारंटियों की धरपकड़ में रूचि लेने के कड़े शब्दों में निर्देश दिए थे।
             शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने स्थाई वारंट तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, एसआई शिवब्रत तिर्की थाना ओड़गी, अमरेश सिंह थाना ओड़गी, मनोज पोर्ते थाना रामानुजनगर, क्षेत्रपाल सिंह थाना रामानुजनगर, रंजीत सोनवानी थाना प्रेमनगर, महिला प्रधान आरक्षक अरूणा बिसेन थाना भटगांव, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव थाना सूरजपुर, आरक्षक उमेश राजवाड़े, कुंदन सिंह थाना विश्रामपुर, अमलेश्वर कुमार थाना रामानुजनगर व दीपक यादव थाना रामानुजनगर को प्रशिस्त पत्र एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप मौजूद रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।