शनिवार, 29 जून 2024

नवीन कानूनों के बारे में सूरजपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाईन माध्यम से किया गया प्रशिक्षित।

 

सूरजपुर। 1 जुलाई 2024 से 3 नवीन कानून लागू होंगे जिसके प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करने और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कानूनों के बारे में प्रशिक्षण देने के निर्देश उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने दिए है जिसके परिपालन में बुधवार, 26 जून 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने वर्चुअल माध्यम से नवीन कानूनों का ऑनलाईन जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जिसमें 165 पुलिस अधिकारी व विवेचकगणों ने प्रशिक्षण हासिल किया।
           इस दौरान एएसपी संतोष महतो ने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रत्येक पहलुओं, विवेचना की बारीकियों एवं नए धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। विवेचना के दौरान तकनीक के माध्यम से साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी व विडियोग्राफी के महत्व और अनिवार्यतया तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के बारे में विस्तार से चर्चा कर कानूनी पहलु से अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में जिले के पुलिस अधिकारियों ने नए कानूनों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर उसका हल जाना।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।