सूरजपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देश के बाद अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 2 किलो गांजा व मोटर सायकल सहित 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर अम्बिकापुर से रामानुजनगर की ओर जा रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रामानुजनगर पुलिस ने ग्राम राजापुर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित राजा राम नागेसिया पिता स्व. जेठू राम उम्र 36 वर्ष व इब्राहिम उर्फ पिन्टू पिता अब्दुल उम्र 42 वर्ष निवासी रघुनाथपुर बटवाही, चौकी रघुनाथपुर, थाना लुण्ड्रा जिला सरगुजा को पकड़ा जिनके कब्जे से 2 किलो गांजा कीमत करीब 40000 रूपये का जप्त किया है। मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, एएसआई माधव सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक विजय केरकेट्टा, आरक्षक कौशलेन्द्र सिंह, धनंजय साहू, रूपदेव, सैनिक नारेन्द्र व पंकज पटेल सक्रिय रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।
