शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

छेरछेरा त्यौहार पर सूरजपुर पुलिस की रही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

सूरजपुर। जिले में शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। खासकर बच्चों व युवाओं में छेरछेरा पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने छेरछेरा पर्व के दौरान थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए थे। छेरछेरा के अवसर पर जिले में थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करते दिखी। इस दौरान पुलिस के द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से वाहनों की चेकिंग भी की गई।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।