सूरजपुर। अवैध कार्यों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही को लेकर प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में रविवार को थाना रामानुजनगर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम भुवनेश्वरपुर में घेराबंदी कर वहीं के रोहित राजवाड़े पिता रामबाबू को पकड़ा जिनके कब्जे से 650 नग नशीली टेबलेट कीमत 1463 रूपये का जप्त कर धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, आरक्षक गणेश सिंह, मनीष साहू, संतोष ठाकुर, वेदप्रकाश राजवाड़े, व महेन्द्र सिंह सक्रिय रहे।
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।