सूरजपुर: रक्षित केन्द्र सूरजपुर में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड़ में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने परेड की सलामी ली। परेड़ में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारियों के परेड़ को देखा। उन्होंने थाना-चैकी प्रभारियों से परेड़ करवाया। उत्कृष्ट वेश-भूषा एवं परेड करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु ईनाम दिया। परेड़ के उपरान्त रक्षित केन्द्र के स्टोर शाखा के रख-रखाव को देखा। इस दौरान सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोनी, जिले के थाना-चैकी प्रभारी सहित रक्षित केन्द्र व विभिन्न थाना चैकी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 10 मई 2019
'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।

