मंगलवार, 5 जून 2018

महिलाओं को आत्मरक्षा की प्रशिक्षण देने ‘‘आॅपरेशन गर्जना’’ की हुई शुरूवात






सूरजपुर। महिलाओं को आत्मरक्षा की प्रशिक्षण देने हेतु शिविर का आयोजन मितान पुलिस टाईम्स के संयुक्त तत्वाधान एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के मार्गदर्शन में सूरजपुर पुलिस लाईन पर्री में शुभारंभ 05 जून को प्रातः 7 बजे किया गया जो 11 जून 2018 तक चलेगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में सूरजपुर नगर एवं आसपास के ग्रामों के काफी संख्या में बालिका एवं महिलाएं उपस्थित हुये जिन्हें अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते है इसकी जानकारी दी गई। इस शिविर में महिला सशिक्तकरण, आत्मरक्षा हेतु जूडो, कराटे, ताइक्वान्डो प्रशिक्षकों के साथ ही योग प्रशिक्षक संजय गिरी के द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। 
               इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल ने कहा कि हाल ही में नागालैण्ड चुनाव ड्यूटी में गया था जहां देखा कि महिलाएं जो निर्णय लेती है पुरूष वर्ग उसे मान लेते है, वहां की महिला अपनी सुरक्षा हेतु काफी जागरूक है। ऐसी जागरूकता सूरजपुर जिले में होनी आवश्यक है। आॅपरेशन गर्जना के तहत महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कहा ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सके। आज के परिवेश में जब महिला पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है उन्हें अपने घरेलू, स्कूल एवं कार्यालयीन कार्य में जाने आने के दौरान कई बार दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है इस दौरान उन्हें अपनी आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट की जानकारी होना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि महिलाएं जुडो, कराटे, मार्शल आर्ट से प्रशिक्षित होकर सशक्त हो और स्वयं के साथ दूसरों की भी सुरक्षा कर सकें।
             इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती मेघा टेंभुरकर ने कहा कि आपरेशन गर्जना का उद्देश्य तब पूरा होगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार से बचते हुये उसका मुंहतोड़ जवाब देंगी, शिविर में उपस्थित बालिका एवं महिलाओं को कहा कि आप प्रशिक्षित होकर अपने आस पड़ोस में रहने वाले बालिका एवं महिलाओं को भी प्रशिक्षित करें ताकि महिलाएं भयमुक्त वातावरण में अपने कार्यों को कर सके। शिविर में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को पुलिस के अधिकारियों, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं थाना चौकी के मोबाईल नंबर की जानकारी दी गई। 
डीएसपी रामश्रृंगार यादव ने पुलिस लाईन ग्राउण्ड में 2 बेहद सुन्दर आम के पेड़ स्थित है जिसके छांव में उक्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया उन दोनों आम के पेड़ के नामकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल से अनुरोध किये जाने पर एसपी श्री जायसवाल ने दोनों पेड़ों का नाम ‘‘सहदेव’’ रखा। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी रामश्रृंगार यादव एवं आभार प्रदर्शन डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय के द्वारा किया गया। 
        इस दौरान डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव, थाना प्रभारी सूरजपुर दीपक पासवान, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैंकरा, एसआई आराधना बनोदे, चित्ररेखा साहू, जिला समन्वय मितान पुलिस टाईम्स नलिन जिन्दल, सुमित मित्तल एवं रक्षित केन्द्र में पदस्थ महिला कर्मचारी, प्रशिक्षण ले रहे नगर एवं आसपास के ग्रामों के 200 बालिका एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।