मंगलवार, 29 अगस्त 2017

सरगुजा आईजी ने सूरजपुर जिले का किया वार्षिक निरीक्षण








सूरजपुर। आज सरगुजा रेंज के आईजी हिमांषु गुप्ता ने सूरजपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस लाईन में आयोजित परेड़ का निरीक्षण किया गया, आयोजित परेड के परेड कमाण्डर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निमिषा पाण्डेय एवं टूआईसी सूबेदार रामप्रसाद पैकरा थे। परेड़ के उपरान्त किट-परेड, शस्त्र कवायद कराया गया एवं वाहनों का रख-रखाव देखा, अच्छा परेड कमाण्ड करने, वेषभूषा, किट एवं वाहनों के रख-रखाव बेहतर पाये जाने पर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। पुलिस लाईन में पीसीएण्डआर मद से 4 लाख की राशि से बने महिला विश्राम कक्ष, 7 लाख 50 हजार से बने पुलिस बैरक एवं 5 लाख की राशि से व्यायाम शाला के उपकरणों का लोकार्पण आईजी हिमांषु गुप्ता ने किया।
            इसके पश्चात पुलिस की परम्परानुसार आयोजित की जाने वाली दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज हिमांषु गुप्ता ने कहा कि सरगुजा रेंज के जिलों में सूरजपुर जिले के द्वारा सबसे अच्छी कार्यवाही किया जा रहा है, अपराधों के निकाल, गंभीर मामलों के आरोपियों का खुलासा कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी एवं बेहतर अनुशासन में रहकर ड्यूटी, यह सब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय के मार्गदर्शन में हो रहा है। इस प्रकार की कार्यवाही से सूरजपुर पुलिस का नाम रेंज सहित पूरे राज्य में रोशन हुआ है। इस दौरान आईजी श्री गुप्ता ने यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाये रखने, सोशल मिडिया का उपयोग सावधानी से करने, थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के हित व सुविधा हेतु आवश्यक कार्य करने, पुलिस को प्राप्त शक्तियों का दुरूपयोग न कर उसका सदुपयोग करने, सभी अधिकारी कर्मचारियों को कम्प्यूटर सीखने तथा अपने बच्चों को भी सिखाने हेतु कहा। पिछले वर्ष की अपेक्षा में इस बार के वार्षिक निरीक्षण की तैयारियां, परेड़ एवं अनुशासन को अच्छा होना बताया। 
               दरबार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय ने कहा कि सूरजपुर पुलिस को जितनी भी सफलताएं मिली है उन सभी का श्रेय आईजी सरगुजा हिमांषु गुप्ता को जाता है, इन्होंने प्रत्येक पहलुओं पर हमें आवश्यक मार्गदर्शन एवं हिम्मत दी जिस कारण पुलिस टीम के द्वारा जिले सहित दूसरे प्रांत में जाकर कार्यवाही करते हुये सफलताएं प्राप्त की, सूरजपुर जिले के थाना प्रभारियों के द्वारा अपने क्षेत्र में घटित होने वाले अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी, वस्तुएं बरामदगी करने हेतु तत्पर है ताकि उनके क्षेत्र में कोई अन्य पुलिस टीम के द्वारा ऐसी कार्यवाही न कर सके। 
            दरबार में उपस्थित पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से अच्छी पुलिसिंग के संबंध में सुझाव आमंत्रित किये जिसमें एसडीओपी सूरजपुर मनोज ध्रुव के द्वारा सुझाव दिया गया कि थाना प्रभारी व सभी विवेचक अपने टेबल के पीछे एक सफेद बोर्ड लगाकर उसमें लंबित अपराध, चालान, शिकायत, गुम इंसान, मर्ग व अन्य कार्यवाही जो लंबित है उसकी संख्यात्मक जानकारी लेख करें ताकि कोई भी वरिष्ठ अधिकारी एक नजर में सभी जानकारी प्राप्त कर ले। दूसरा सुझाव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निमिषा पाण्डेय ने दिया कि थाना व चौकी प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् अच्छे कार्य करते है पर उनका रिकार्ड संधारण नहीं किया जाता है। इन दोनों सुझावों के संबंध में आईजी श्री गुप्ता ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को तत्काल पालन करते हुये अमल में लाने हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि नये लोग, नये विचार लेकर आते है, इससे पुलिस को अपनी कार्यवाही में सुधार करने में मदद मिलती है। 
            दरबार में आईजी सरगुजा हिमांषु गुप्ता ने सीएसपी डी.के.सिंह के द्वारा पुलिस व जनता के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करते हुये सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् की गई कार्यवाही का प्रचार प्रसार बेहतर रूप से किये जाने पर उनकी तारीफ की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत ने कहा कि आईजी सरगुजा हिमांषु गुप्ता के द्वारा परेड़ एवं अच्छी किट पर कई पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को ईनाम दिया है, आपके मार्गदर्शन में सूरजपुर पुलिस सदैव अच्छी कार्यवाही करती रहेगी। दरबार आयोजन के उपरान्त रक्षित केन्द्र सूरजपुर के शस्त्रागार, स्टोर, एलार्म सिस्टम का मुआयना किया एवं सुधार के निर्देश दिये इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
                इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आर.पी.साय, एडिशनल एसपी एस.आर.भगत, सीएसपी डी.के.सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी सूरजपुर मनोज धु्रव, एसडीओपी प्रतापपुर, आर.के.शुक्ला, डीएसपी अजाक बी.एल.केहरी, आईजी एसी-1 उपेन्द्र दुबे, रक्षित निरीक्षक रामप्रसाद पैकरा, सूबेदार सनत ठाकुर, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, अखिलेष सिंह, सुनील वर्मा, व्ही.के.सिन्हा, आनंद पैकरा, सुलेमान, अमिताभ, प्रभावती गुप्ता, नीलाम्बर मिश्रा, थाना प्रभारी अनूप एक्का, सुनील तिवारी, तेजनाथ सिंह, सी.पी.तिवारी, दीपक भारद्वाज, रूंगटूराम, दीपक पासवान, रामेन्द्र सिंह, अमित तिवारी, अजरूद्दीन, व्ही.एन.भारद्वाज, चैकी प्रभारी कपिलदेव पाण्डेय, राजेश तिवारी, सुमन्त पाण्डेय, रामनरेष गुप्ता, महेश्वर सिंह, प्रमोद पाण्डेय सहित सभी जिला पुलिस कार्यालय, थाना, चौकी व रक्षित केन्द्र में पदस्थ अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3

'सायबर की पाठशाला' : सायबर जागरूकता अभियान कड़ी-3
सायबर की पाठशाला में आज तीसरे पाठ में हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक सुरक्षित लिंक कैसा दिखता या होता है। धोखेबाज/अपराधी आम लोगों को ठगने के लिए बैंको के नाम से मिलते जुलते नाम या अक्षरों का प्रयोग करके एक यूआरएल/URL बनाता है और उसे मोबाइल पर सीधे मैसेज के रूप में भेजता है इन लिंकनुमा URL पर क्लिक करते ही आप ठगी के शिकार हो जाते हैं। यदि लिंक में anydesk, mingle, teamviewer जैसे शब्द हैं तो आपके फोन को हैक करने का प्रयास हो रहा है, तुरंत मैसेज डिलिट करें। लिंक पर क्लिक बिलकुल न करें। अनजान व्यक्तियों से फोन पर ज्यादा बात न करें और न ही उन्हें किसी भी तरह की जानकारी दें चाहे कुछ भी हो जाए। तभी आप ठगी से बच पाएंगे। इस तरह के फर्जीवाड़ों पर और विस्तार से जानकारी के लिए इस श्रृंखला पर नजर बनाए रखें। पिछले पाठों को फिर से जानने के लिए/ पुनरावलोकन के लिए तस्वीर पर क्लिक करें या ऊपर के संबंधित टैब (सायबर की पाठशाला) पर क्लिक करें।